कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर कूदा शख्स

नई दिल्ली I कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक चौंकाने वाला वाकया हुआ. दिल्ली में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा अपनी बात शुरू करते, उससे पहले ही हाथों में तिरंगा लिए एक शख्स भरी सभा में मंच के सामने आया और ऊंची आवाज में बोला, ‘योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है, वंदे मातरम, भारत माता की जय.’ बाद में उस शख्स को कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया.

मंगलवार को रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, ‘यूपी में जो हिंसा हुई, हमारी विधायक पर जानलेवा हमला हुआ। आज प्रियंका जी वहां गई है। इसमें आपको मोदी-शाह मॉडल दिखेगा। मोदी-शाह मॉडल बंगाल में भी है, और ये यूपी में भी है।’

उन्होंने कहा, ‘जिस तरह यूपी में एक विधायक सुरक्षित नहीं है। ये है अजय सिंह बिष्ट और मोदी-शाह मॉडल। सोचो लोगों की क्या हालत है। राज्य की व्यवस्था चरमरा गई है। पूरे देश में घूम रहे हैं। अपना घर संभल नहीं रहा।’ खेड़ा ने कहा, ‘मोदी-शाह मॉडल के 8-9 दिन बचे हैं। जो 5 साल में नहीं दिखा पाए, वो दिखा रहे हैं। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *