नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी जान को खतरा बताने की बात कहकर सनसनी फैला दी है। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा कि उनकी जान को खतरा है और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह उन्हें भी उनका पीएसओ मार सकता है क्योंकि उनके मुताबिक उनका पीएसओ बीजेपी को सपोर्ट करता है।
केजरीवाल ने कहा कि आसपास जो पुलिस वाले सुरक्षा के लिए चल रहे हैं, वे सभी बीजेपी को रिपोर्ट करते हैं। ‘आप’ संयोजक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरा पीएसओ बीजेपी को रिपोर्ट करता है। कल ये बीजेपी वाले इंदिरा गांधी की तरह मेरे पीएसओ से ही मुझे खत्म करा देंगे।’
#KejriwalAssassinationClaim | In a sensational allegation against PM Narendra Modi, Delhi CM Arvind Kejriwal today claimed that the saffron party may get him assassinated like former PM Indira Gandhi. https://t.co/bRuBV8OOlj
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘बीजेपी सीएम की हत्या करवाना चाहती है। विजेंदर गुप्ता के इस ट्वीट ने साबित कर दिया कि सीएम की डेली सिक्योरिटी की रिपोर्ट रोजाना बीजेपी के पास पहुंच रही है और बीजेपी इसके आधार पर सीएम की हत्या की साजिश रच रही है।’ इस पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा मुझे क्यों मरवाना चाहती है? मेरा कसूर क्या है? मैं देश के लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल ही तो बनवा रहा हूं। पहली बार देश में स्कूल और अस्पताल की सकारात्मक राजनीति शुरू हुई है। भाजपा इसको खत्म करना चाहती है। लेकिन अंतिम सांस तक मैं देश के लिए काम करता रहूंगा।’

