देहरादून I केदारनाथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई की सुबह करीब सवा घंटे बदरीनाथ में रहेंगे। वे प्रात: साढे़ नौ बजे धाम पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन कर करीब बीस मिनट तक भगवान बदरीनाथ का अभिषेक-पूजा करेंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। राज्य के आला अधिकारी उनके दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। बताया गया है कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू होने से प्रधानमंत्री का बदरीनाथ में कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 19 मई को प्रात: सवा नौ बजे बदरीनाथ धाम में माणा रोड पर स्थित आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां ग्रीफ के गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद कार द्वारा साकेत तिराहे तक पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से करीब 200 मीटर पैदल चलकर बदरीनाथ मंदिर पहुंचेेंगे।
जीरो जोन में तब्दील नहीं होगा बदरीनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ भ्रमण के दौरान धाम को जीरो जोन में तब्दील नहीं किया जाएगा। धाम के इर्द-गिर्द की दुकानें भी आंशिक रूप से बंद करवाई जाएंगी। तीर्थयात्रियों की लाइन भी मंदिर से कुछ ही दूरी पर रोकी जाएंगी।
इधर, पुलिस महकमे की ओर से गौचर हेलीपैड, बदरीनाथ हेलीपैड, आस्था पथ और बदरीनाथ मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती का खाका तैयार कर लिया गया है। शुक्रवार को गौचर में आईजी संजय गुंज्याल ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, जबकि 18 मई को डीआईजी विमला गुज्यांल बदरीनाथ में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगी।
आर्मी हेलीपैड पर होगी प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग
बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग आर्मी हेलीपैड पर होगी। यहां प्रशासन की ओर से एक स्विस कॉटेज भी बनवाया गया है। यहां शुक्रवार को ट्रायल के रूप में हेलीकॉप्टर भी उतारे गए।

ये रहेगा कार्यक्रम
19 मई 2019:
सुबह 7:00 बजे बजे केदारनाथ मंदिर में आगमन होगा।
8:00 बजे तक पूजा अर्चना करेंगे।
8:55 बजे बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे।
बदरीनाथ में पूजा अर्चना और दर्शन करेंगे।
10:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
11:30 बजे जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।