छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में जनजाति विभाग के उप निदेशक अनुराग शंखधर निलंबित

देहरादून I छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी जनजाति विभाग के उप निदेशक अनुराग शंखधर के निलंबन का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्तता के चलते अनुराग शंखधर को बृहस्पतिवार का जेल भेज दिया गया था। 

जनजाति विभाग के निदेशक बीआर टम्टा ने बताया कि नियमानुसार अधिकारी के जेल जाने के 24 घंटे बाद निलंबित कर दिया जाता है, लेकिन दो दिन अवकाश होने के कारण आदेश जारी नहीं हो पाया था। बताया कि सोमवार को शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद विभाग से उन्हें निलंबित कर दिया गया।

शंखधर पर नियमों के खिलाफ सीधे निजी शिक्षण संस्थाओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की रकम ट्रांसफर करने और छात्र-छात्राओं का सत्यापन ना कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *