चार धाम के लिए बढ़ेगी हेली उड़ानों की संख्या, दो और कंपनियों को मिलेगी स्वीकृति

देहरादून I चार धाम हेली सर्विस में सीमित उड़ानों से परेशानी झेल रहे श्रद्धालुओं को जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उड़ानों की संख्या बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। डीजीसीए से भी इस बाबत वार्ता हो रही है। 23 मई को दो और हेली कंपनियों को टेंडर आवंटित किया जाना है। इसके अलावा केदारघाटी में तय 72 घंटे हेलीकाप्टर की उड़ान अवधि बढ़ाने की भी मांग की जाएगी। 

फ्लाइटों की सीमित संख्या के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवाओं के टेंडर का मसला हाईकोर्ट में चले जाने से इस बार टेंडर आवंटन देरी से हुआ। अभी तक केवल सात कंपनियों को टेंडर आवंटित किया गया है। दो और कंपनियों को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। घाटी में एक साथ हेलीकाप्टर उड़ाने की संख्या डीजीसीए तय करता है, जिसमें सरकार कुछ छूट की मांग कर रही है।

टेंडर आवंटन के बाद दो हेलीपेड और संचालित होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून से भी हेलीकाप्टर की चार्टर सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने डीजीसीए से अनुमति मांग ली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *