चुनाव नतीजे 2019: कंट्रोल यूनिट खराब हुई तो रोकी जाएगी उस बूथ की मतगणना

देहरादून I उत्तराखंड में अगर किसी बूथ की कंट्रोल यूनिट में इस बार यदि परिणाम प्रदर्शित नहीं हुए तो उसकी मतगणना रोक दी जाएगी। उसके बाद ईवीएम और कंट्रोल यूनिट को सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करा दिया जाएगा और सभी चक्र पूरे होने के बाद वीवीपैट की पर्चियां गिनी जाएंगी। तभी उस बूथ विशेष का परिणाम घोषित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बुधवार को टिहरी लोकसभा के सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को मतगणना प्रक्रिया के बारे में बताया। जानकारी दी, कई बार ऐसा देखने में आता है कि किसी बूथ विशेष की कंट्रोल यूनिट में परिणाम प्रदर्शित नहीं होते।

ऐसे में उस यूनिट पर अलग से डिस्प्ले बोर्ड लगा दिया जाता था, उससे परिणाम देखकर मतगणना जारी रखी जाती थी। लेकिन, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार ऐसा नहीं किया जाएगा।

ऐसी स्थिति में बूथ विशेष की वह ईवीएम और कंट्रोल यूनिट तत्काल सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराई जाएगी। उसके बाद जब मतगणना के सभी चरण पूरे हो जाएंगे तब उस बूथ की वीवीपैट मशीन की पर्चियां गिनी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *