टिहरी। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर में लछमोली के समीप एक यात्री बस और मैक्स वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य सवारियां चोटिल हो गईं। रूपकुंड कंपनी की यह बस ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही थी, जबकि मैक्स वाहन श्रीनगर से ऋषिकेश आ रहा था। घायलों का उपचार चल रहा है।
हादसा रविवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऋषिकेश की तरफ से आ रहा मैक्स वाहन एक वाहन को ओवरटेक करते वक्त सामने से रही बस से जा टकराया। बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहन तेज गति से चल रहे थे। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

