जोशीमठ I हेमकुंड साहिब के लिए एकमात्र हवाई सेवा शनिवार से शुरू कर दी गई है। हेली सेवा से जाने वाले यात्रियों को अब केवल 7 किमी का पैदल सफर ही तय करना होगा। हवाई सेवा से श्रद्धालु गोविंद घाट से कांजिला तक जा सकते हैं। हवाई सफर 10 मिनट का है। यहां से गोविंद घाट के लिए सात किमी का सफर पैदल या घोड़े से करना होगा।
हेली सेवा का एक तरफ का किराया 2795 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले दिन हवाई सेवा का लाभ हेमकुंड साहिब के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं ने ही लिया जबकि रविवार को 110 श्रद्धालु हेली सेवा से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए। हवाई सेवा शुरू होने से पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं को फायदा होगा।

