नई दिल्ली: हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में एक राज्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वह था पश्चिम बंगाल, यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमले किए वहीं पीएम मोदी ने भी चुनावी रैलियों में ममता दीदी पर कई बार तंज कसे। कहा जाए कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल बीजेपी और टीएमसी पार्टी के लिए राजनीतिक प्रयोगशाला बन गया था।
बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपना जनाधार बढ़ाने में लगी है और इस अभियान को बीजेपी धीरे धीरे अंजाम दे रही है हाल ही में लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने टीएमसी के कई बड़े-छोटे नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिला दी है।
इससे इतर अब बांग्लादेशी अभिनेत्री अंजू घोष कोलकाता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुईं वहीं जब उनसे उनकी वर्तमान नागरिकता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसपर बोलने से इनकार कर दिया।

