उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन, अमेरिका के अस्पताल में ली अंतिम सांस

देहरादून I उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास के अस्पताल में अंतिम सांस ली। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही शुक्रवार को अवकाश और तीन तीन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 
बता दें कि वे कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।  

सीएम त्रिवेंद्र संभाल रहे थे उनके विभाग

उनकी बीमारी के चलते उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे हैं। पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री थे। 

उत्तराखंड में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं प्रदेश के वित्तमंत्री श्री प्रकाश पंत जी का अमेरिका में इलाज के दौरान स्वर्गवास होने का समाचार पा कर स्तब्ध भी हूँ और व्यथित भी।प्रकाश जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत एवं अपूर्णीय क्षति है; उनके निधन से हमारा तीन दशक पुराना साथ यादों में रह गया।

— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) June 5, 2019

पंत सबसे पहले पिथौरागढ़ विधानसभा से 2002 से 2007 तक निर्वाचित हुए थे। बता दें कि हाल में बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बजट पेश करते हुए उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत की तबीयत बिगड़ गई थे। जिसके चलते वित्त मंत्री पूरा बजट भाषण भी नहीं पढ़ पाए। बाकी बजट भाषण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *