नई दिल्ली : भारत ने गुरुवार को कहा कि 13-14 जून को किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक की योजना नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां पत्रकारों को कहा, ‘जहां तक मेरी जानकारी है, बिश्केक के एससीओ सम्मेलन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय बैठक की कोई योजना नहीं बनाई गई है।’
एससीओ बैठक 2019 का आय़ोजन किर्जिस्तान के बिशेक में होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13-14 जून को एससीओ बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक एससीओ बैठक में पीएम मोदी और इमरान खान के बीच किसी तरह की कोई मुलाकात नहीं होने वाली है।
पिछले महीने सूत्रों के हवाले से ये खबर आई थी कि एससीओ बैठक में पीएम मोदी और इमरान खान के बीच होने वाली मुलाकात के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है, हालांकि पाकिस्तान को लेकर भारत ने अपना पक्ष कभी भी बदला नहीं है। भारत अभी भी आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करने के लिए अटल है।

