आज का राशिफल दिनांक 7 जून: आज बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों के लोगों को मिलेगा सबसे ज्‍यादा फायदा

आज का राशिफल 7 जून: 
1. मेष- किसी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। धन का आगमन होगा। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं।
2. वृष- जॉब चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। हरा रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
3. मिथुन- विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। काला रंग शुभ है।
4. कर्क- राजनीतिज्ञ लोगों का दिन बेहतर रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
5. सिंह- धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। लाल रंग शुभ है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। अन्न का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।
6. कन्या- धन का आगमन हो सकता है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। मीडिया और आई टी में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री गणेश जी का ध्यान करते रहें। 
7. तुला- कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। लव लाइफ़ में दूरियां आपको  परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। हरा रंग समृद्धि कारक है।
8. वृश्चिक – छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। न्यायिक तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का व्यय हो सकता है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
9. धनु- व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। पीला रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
10. मकर-  आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। श्री हनुमानचालीसा  का पाठ करें।
11. कुंभ – सफलता की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। सफेद आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करें। 
12. मीन – छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा  का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *