जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुलवामा में तीन आतंकी ढेर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ वाली जगह से भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी भी हुई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस बात की पहचान की जा रही है कि आतंकी किस संगठन से जुड़े हुए हैं। इस बीच दो एसपीओ हथियारों के साथ लापता हैं जिनकी तलाश के लिए गहन सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। 
सुरक्षाबलों का कहना है कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उनका ये भी कहना है कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। ऐहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से घटनास्थल पर नहीं जाने के लिए कहा गया है।
आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर सुरक्षाबलों का कहना है कि अब स्थानीय लोगों से भी जानकारियां मिल रही हैं, जिसकी वजह से अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। जिस तरह से लोग अब जानकारियों को साझा कर रहे हैं उससे एक बात तो साफ है कि अब आतंकियों को घाटी में जमीन नहीं मिल रही है। बता दें कि ईद वाले दिन एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लश्कर के तीन आतंकी कुलगाम के एक मस्जिद में दाखिल हो गए थे और वो स्थानीय लोगों से चंदा देने की अपील कर रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *