पीएम मोदी बोले- किर्गिस्‍तान के साथ व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पांच साल की योजना तैयार

बिश्‍केक। किर्गिस्‍तान के बिश्‍केक में आयोजित दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के बाद यहां के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव और पीएम मोदी के बीच बैठक हो रही है। यह बैठक बिश्केक  में India-Kyrgyzstan Business Forum को लेकर है। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जीनबेकोव को शुक्रिया कहते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच प्राचीन संबंध रहे हैं। व्यापार और निवेश के संदर्भ में हम इन संबंधों का और विस्तार चाहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पांच साल की योजना तैयार है। 

पीएम मोदी ने द्विपक्षीय निवेश समझौता को लेकर कहा कि भारत के आर्थिक विकास और प्रौद्योगिकी में उन्नति दुनिया भर में विकास का प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा, भारत के युवा और अन्वेषक भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *