देहरादून I विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज पूरे देश के साथ उत्तराखंड में कई स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। आज देहरादून, चंपावत, काशीपुर, हल्द्वानी, रानीखेत, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में राज्यभर में यह कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान युवाओं में रक्तदान के लिए खासा जोश दिखाई दिया।आम आदमी के साथ ही पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने भी बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट और कॉफी मग दिया गया।

