देहरादून I जेईई एडवांस में किसान के बेटे ने कैटेगरी में 122वीं रैंक हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया है। एक साल ड्रॉप कर सुशील ने जेईई की तैयारी की और सफलता की कहानी रची।
नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल निवासी सुशील के पिता हर्षपति किसान और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। सुशील ने 2018 में जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण किया था। साथ ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी।
छह से सात घंटे रोजाना पढ़ाई की
इस वर्ष जेईई मेंस में 99.18 परसेंटाइल के साथ 173 कैटेगरी रैंक हासिल करने के बाद सुशील ने छह से सात घंटे रोजाना पढ़ाई की।
शुक्रवार को जारी परिणामों के अनुसार सुशील ने जेईई एडवांस में 141 अंक हासिल कर 122वीं कैटेगरी रैंक हासिल की। सुशील ने बताया कि वह अगले एक-दो दिन में संस्थान और कोर्स के संबंध में फैसला लेंगे।

