राशिफल 19 मई: जानिए अपना आज का राशिफल

1 मेष- इस राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में परिवर्तन की संभावना है। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। मंगल व चन्द्रमा का प्रभाव शुभ है।

2 वृष- आज का दिन संघर्ष का है। शुक्र व बुध इसी राशि में है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कुम्भ व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। नीला रंग शुभ है।


3 मिथुन- आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

4 कर्कइस राशि का स्वामी चन्द्रमा व मकर का गुरु आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। आज आपका पहले का धन का निवेश बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा ।

5 सिंह- सूर्य का वृष से चतुर्थ में इस राशि में गोचर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6 कन्या- संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य में उदर विकार से कष्ट सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

7 तुला- जॉब को लेकर थोड़ा परिवर्तन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

8 वृश्चिक- आज मंगल का दशम गोचर कर्म में सफलता देगा। धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9 धनु- आज संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। अन्न दान करें। 

10 मकर- शनि इसी राशि में वक्री है। धनु व तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। आज बेवजह के तनाव से दूर रहें।

11 कुंभ- मंगल का कुम्भ गोचर व चन्द्र प्रभाव के कारण आज व्यवसाय में सफल रहेंगे व कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ कर सकते हैं। माता दुर्गा जी के 32 नाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12 मीन- गुरु का तृतीयस्थ गोचर सफलता देगा। आज जॉब में शनि गोचर विवाद दे सकता है। पीला रंग शुभ है और बड़े भाई से लाभ मिलेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *