भाजपा मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय स्थित स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कॉल कर्नाटक के मैसूर से की गई है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी (सेंट्रल) ने बताया, ”बीजेपी मुख्यालय के कंट्रोल रूम को आज एक धमकी भरा फोन कॉल आया। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉलर कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है। फिलहाल घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
आपको बता दें कि दिल्ली में भाजपा का नया मुख्यालय 2018 में बनकर तैयार हुआ था। आधुनिक सुख-सुविधाओं से संपन्न यह दफ्तर महज डेढ़ साल में बनकर तैयार हो गया  था। इससे पहले भाजपा का मुख्यालय दिल्ली के 11 अशोक रोड पर था। 8 हजार वर्ग फीट की जमीन पर बने इस मुख्यालय में दो ईमारते हैं। पहली बिल्डिंग तीन मंजिला है जबकि दूसरी सात मंजिला है। अध्यक्ष, महासचिव और राज्यसभा, लोकसभा में पार्टी नेताओं के लिए इसमें अलग-अलग कमरे हैं। 
मुख्यालय में एक बड़ी कैंटीन होने के साथ-साथ एक गार्डन भी है। अगर आपको पढ़ने लिखने में रूचि है तो यहां एक पुस्तकालय भी बनाया गया है। गाड़ियों की पार्किंग के लिए बेसमेंट एरिया में पूरी व्यवस्था है। 18 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस मुख्यालय की आधारसिला रखी थी और 2018 में उद्घाटन भी पीएम मोदी ने ही किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *