औली I यूं तो चारधाम यात्रा शुरू होते ही प्रसिद्घ पर्यटन स्थली औली भी पर्यटकों से गुलजार हो जाती है, लेकिन इन दिनों यहां आयोजित बहुचर्चित शाही शादी समारोह को करीब से देखने के लिए पर्यटकों की भी भीड़ उमड़ रही है। पर्यटक औली के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के साथ ही चर्चित गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी समारोह का भी मजा ले रहे हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद जिले के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। औली में अपने परिवार के साथ लखनऊ के आशियाना से पहुंचे आशीष शर्मा ने बताया कि वे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आए थे। तीर्थयात्रा के बाद औली के दीदार को पहुंचे। यहां चल रहे गुप्ता बंधुओं के शादी समारोह का मजा भी लिया। दिल्ली के रोहणी से औली पहुंचे अमित जिंदल ने बताया कि वे चारधाम यात्रा पर पहुंचे थे।

