मसूरी24,जून मसूरी महिला विकास मोर्चा समिति का गठन कुलड़ी बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में हुआ जिसमें भावना गोस्वामी को अध्यक्ष प्रोमिला नेगी व नर्मदा नेगी को उपाध्यक्ष ममता राव को महासचिव लीला कंडारी को कोषाध्यक्ष, रेखा रावत सचिव नमिता खरे मीडिया प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रमिला गोस्वामी ममता गोस्वामी जिन्नत अली राजकुमार गोस्वामी लता जोशी निशा खान वीरा पुंडीर विनीता खंडूरी सुचिता जुयाल मंजू चौहान तुलसी पवार रेनू राव को सर्वसम्मति से चुना गया।
इस मौके पर मोर्चे की अध्यक्ष भावना गोस्वामी ने कहा कि मसूरी महिला मोर्चा सदैव महिलाओ के हित मे कार्य करेगा।
इस मौके पर मोर्चे की महासचिव ममता राव ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश मे महिलाओ के ऊपर अत्यचार बढ़ रहे हैं।जिसको देखते हुए इस प्रकार के संगठन की बहुत आवश्यकता थी।हमारा संगठन हमेशा महिला हित के कार्य के लिए आगे रहेगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की संरक्षक पुष्पा पडियार ने कहा कि महिलाएं इस पुरुष प्रधान समाज मे हर छेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।मसूरी में किसी भी कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रहती है।फिर भी महिलाओं को प्रोत्साहन नहीं दिया जाता।ये संगठन हमेशा महिलाओ के हित के लिए लड़ेगा।
इस मौके पर भवन निर्माण मजदूर संघ के सुनील कुमार,कैलाश गोस्वामी, सुधीर डोभाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
इस मौके पर भवन निर्माण मजदूर संघ के सुनील कुमार,कैलाश गोस्वामी, सुधीर डोभाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

