मसूरी,19,मई, लॉक डाउन में पहाड़ो की रानी मसूरी में आत्महत्या की घटना बढ़ती ही जा रही है।गत दिनों में इंद्रा कालोनी में एक लड़की ने आत्महत्या की थी। दूसरी ऒर उपजिलाधिकारी मसूरी कार्यालय में तैनात होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ गटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
वही आज देर शाम मसूरी चंडाल गड़ी 7 कक्षा में पड़ने वाली एक 13 वर्षीय मासूम ने फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
वही आज देर शाम मसूरी चंडाल गड़ी 7 कक्षा में पड़ने वाली एक 13 वर्षीय मासूम ने फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार मासूम को परिवार द्वारा 108 के माध्यम से कम्युनिटी अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी लड़की बचाया ना जा सका।
मौके पर पहुँचे मसूरी कोतवाल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है।घटना स्थल पर जाकर जाँच की जाएगी तभी कुछ कहा जा सकता है।

