प्रेसवार्ता में उत्तराखंड होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह तक पर्यटन सीजन पिछले वर्षों के मुकाबले काफी अच्छा चल रहा था लेकिन उसके बाद अचानक उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी कमी देखी गई।
जबकि इस वर्ष चारधाम यात्रा पेट्रोल की कमी और जाम के बाद भी रिकॉर्ड तोड़ चली हैं। सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए।इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में कमी के चलते इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 20%जी,एस टी,कम जाएगा जिससे प्रदेश सरकार को भी काफी फर्क पड़ेगा।
उत्तराखंड होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने पर्यटकों की घटती संख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए प्रेस वार्ता में कहा कि हमे आपसी सामंजस्य बनाते हुए इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह के बाद जिम कॉर्बेट लैंसडाउन अल्मोड़ा रानीखेत में 20%पर्यटकों ने अपनी बुकिंग कैंसल करवाई है।
जिसका असर पूरे उत्तराखंड पर पड़ा है। सरकार को इस और जल्द ही ध्यान देना पड़ेगा।
नही तो अक्टूबर के सीजन का भी यहीं हाल होगा।उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर 15 जुलाई तक सूबे के मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव से बैठक की जाएगी। जिससे इसका असर अक्टूबर के सीजन पर नहीं पड़े।
इस मौके पर उत्तराखंड होटल एसोशिएशन के सचिव दीपक गुप्ता मसूरी होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष आर, एन माथुर,संजय गुप्ता,विनय सिंघल राजकुमार कनोजिया सहित होटल एसोशिएशन के कई लोग मौजूद थे।,,


