सोनिया गांधी ने संसद में कहा- खतरे में ‘आधुनिक भारत के मंदिर’, उठाया रायबरेली रेलवे कोच फैक्ट्री का मुद्दा

नई दिल्ली: यूपीए चेयरपर्सन और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी आज संसद में खासी मुखर नजर आईं उन्होंने रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया और कहा कि वर्तमान सरकार कुछ उधोगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रही है। सोनिया ने सार्वजनिक उपक्रमों को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं।
सोनिया ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जिक्र करते हुए कहा कि ‘पंडित नेहरु ने सार्वजनिक क्षेत्रों  को ‘आधुनिक भारत के मंदिर’ कहा था। ये देखकर दुख होता है कि आज ऐसे ज्यादातर मंदिर खतरे में हैं। फायदे के बावजूद, इन संस्थाओं में काम कर रहे कर्मचारियों को समय पर तन्ख्वाह नहीं मिल रही। यही नहीं कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को परेशानी में डाला जा रहा है।’
सोनिया गांधी ने आगे कहा- एचएएल, बीएसएनएल और एमटीएनएल के साथ यही हो रहा है। मैं सरकार से रायबरेली में आधुनिक कोच कारखाने और अन्य सार्वजनिक उपक्रमोंकी रक्षा करने और श्रमिकों और उनके परिवारों को सम्मान देने का आग्रह करती हूं।सोनिया गांधी ने सरकार पर कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *