राशिफल 11 July: जानिए अपना आज का राशिफल

1 मेष –  धन का आगमन हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आई टी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। सफेद रंग शुभ है।
2 वृष – जाँब में परिवर्तन की दिशा में बढ़ेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है।जीवन साथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।
3 मिथुन – व्यवसाय में विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी।कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
4 कर्क –  आज का दिन संघर्षों भरा रहेगा। लेखन और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।सफेद रंग शुभ है।
5 सिंह –  स्टूडेंट्स अपने परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया  औरआई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।पीला तथा सफेद  रंग शुभ है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
6 कन्या –  किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।
 
7 तुला – व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड में  कार्य करने वाले जातक आज सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र  विकार से कष्ट संभव है। नीला रंग समृद्धि कारक है। अन्न दान करें।
8 वृश्चिक  छात्र  शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। हृदय के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है।
9 धनु –  बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आई टी तथा मीडिया के जातक आज अपने कार्यों में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। लव लाइफ में समय निकालना आज थोड़ा मुश्किल है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सफेद रंग शुभ है।
10 मकर –  वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आई टी और बैंकिंग के जॉब में संघर्ष है। पालिटिक्स में किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।हरा रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य खराब  रहेगा। 
11 कुंभ –  आज का दिन बहुत शुभ रहेगा।धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी  और फ़िल्म से जुड़े जातक सफल रहेंगे।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार होगी। सफेद आज का आपका शुभ रंग है। 
12 मीन – जॉब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। आज धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *