चर्चा के दौरान ओवैसी ने की टोकाटोकी, गृह मंत्री शाह बोले- सुनने की डालें आदत

नई दिल्ली।  लोकसभा में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA) संशोधन बिल पेश किया है। लोकसभा में संसदीय बजट सत्र के दौरान सोमवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रेड्डी ने एनआईए संशोधन बिल पेश किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से देश में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की मौत हो गई इसलिए इस कानून को मजबूत बनाने के लिए इस विधेयक में बदलाव की जरूरत है।
उन्होंने सत्र में दिए अपने भाषण में कहा कि इन दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों की मौत मामले की जांच में एनआई की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रेड्डी की इस मांग पर हालांकि संसद में खूब हंगामा हुआ। गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि आतंकवाद किसी एक जिला, एक राज्य, एक क्षेत्र का विषय नहीं है, ये अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है। हम चाहते हैं NIA किसी भी देश में जाकर जांच कर सके, इसलिए इसको और मजबूत बनाना चाहते हैं। 
कांग्रेस, डीएमके ने कहा- एजेंसी का ना हो दुरुपयोग
लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ने एनआई संशोधन बिल पेश होने पर कहा कि सरकार कोई ऐसा बिल लाना चाहिए जो यह तय करे कि कोई भी जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हो, क्योंकि एजेंसी को ज्यादा पावर मिलने पर इसके दुरुपयोग का भी खतरा है। इससे पहले एनआईए की संवैधानिक वैधता पर भी सवाल खड़े हुए थे ऐसे में सरकार को इससे निपटने के प्रावधान लाने चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *