रुड़की: हरियाणा के युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, सुसाइड नोट में परिवार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

रुड़की I हरियाणा के युवक ने गुरुवार को रुड़की की गंगनहर में छलांग लगा ली। युवक को डूबता देख आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, युवक की बाइक के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पिता पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे एक युवक सोलानी पार्क के पास पहुंचा और अपनी बाइक गंगनहर किनारे खड़ी कर दी। इसके बाद उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर गंगनहर किनारे रहने वाले मोनू ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक तेज बहाव में लापता हो गया।

सूचना मिलते ही एसआई अंकुर शर्मा मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के जवानों को लेकर गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस बाइक के पास पहुंची तो एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने अपने पिता पर परेशान करने का आरोप लगाया।

इसी वजह से यह कदम उठाने की बात लिखी है। एसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान अनुज (24) पुत्र राकेश राणा निवासी-786 गली नंबर 11 एचडब्ल्यू 22 विकासनगर पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहां की पुलिस से संपर्क से साधकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *