मायावती पर कसा शिकंजा! इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जब्त की भाई आनंद कुमार की 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति

नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार की 400 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति इनकम टैक्स विभाग ने जब्त कर ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मायावती के भाई और उनकी पत्नी की नोएडा स्थित 400 करोड़ रुपए के बेनामी प्लॉट को जब्त कर लिया है। आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्र लता की स्वामित्व वाली 7 एकड़ जमीन को जब्त कर ली है। दिल्ली स्थित बेनामी निषेध यूनिट के विभाग ने 16 जुलाई को आदेश जारी किया। मायावती ने हाल ही में आनंद कुमार को बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। 
आदेश, बेनामी संपत्ति लेनदेन अधिनियम, 1988 की धारा 24 (3) के तहत जारी किया गया है। विभाग ने कुमार और उनकी पत्नी की जब्त संपत्ति को ‘बेनामी’ संपत्ति माना। यह बेनामी संपत्ति 28,328.07 वर्ग मीटर या करीब 7 एकड़ है। इस संपत्ति का मूल्य 400 करोड़ रुपए आंका गया है।
कानून कहता है कि बेनामी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को बेनामी संपत्ति के उचित बाजार मूल्य का 25 प्रतिशत तक जुर्माना अदा करने के अलावा 7 साल तक के सश्रम कारावास का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *