छावनी परिषद का होगा कायाकल्प हवा घरो में फ्री वाई फाई के साथ लगेंगे मोबाईल चार्जर,,(कैन्ट उपाध्यक्ष महेश चंद्र,,,,)

मसूरी,18,जुलाई,छावनी परिषद लंढोर का होगा क्या कल्प चार दुकान के पार्क बनेगा स्मार्ट पार्क ।
छावनी परिषद लंढोर के उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने कैन्ट सी ई, ओ,अभिषेक राठौर के साथ छावनी परिषद का दौरा कर छावनी परिषद को पर्यटन के दृष्टिकोण से सुन्दर बंनाने पर चर्चा की। कैन्ट उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि छावनी परिषद को पर्यटकों के लिए और सुन्दर बनाया जाएगा ।  जिससे छावनी में पर्यटकों का आना बढेगा पर्यटकों के आने से छावनी के लोगो का रोजगार बढेगा।महेश चंद्र ने बताया कि छावनी में पड़ने वाले सभी शौचालयों का आधुनिकीकरण करके फ़ाइव स्टार शैली पर बनाया जाएगा
साथ ही चार दुकान से लाल टिब्बा तक नए शौचालयों जा निर्माण किया जाएगा।

इसी कड़ी में कैन्ट में सभी हवा घरों का आधुनिकीकरण कर हवा घरों में नई बेंचो का निर्माण किया जाएगा हवा घरों में मोबाईल चार्जिंग के प्लग के साथ साथ फ्री वाई फाई भी उपलब्ध रहेगा। चार दुकान स्थित पार्क का आधुनिकीकरण कर स्मार्ट पार्क बनाया जाएगा।

छावनी में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए छावनी  के प्रत्येक घर मे गीले और सूखे कूड़े के लिए डस्टबिन वितरित किए जाएंगे
मसूरी में बढ़ती बेरोजगारी के चलते छावनी परिषद में वेंडर जोन का निर्माण किया जाएगा ।जिसे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकेंगे।
कैन्ट उपाध्यक्ष महेश चंद्र  कहा कि हमारा प्रयास है कि मसूरी छावनी को फाइव स्टार श्रेणी में जाना जाए।
इस मौके पर कैन्ट उपाध्यक्ष महेश चंद्र के साथ कैन्ट सभासद सुशील अग्रवाल, सभासद पुष्पा पड़ियार, रमेश कनोजिया चन्द्रकला सयाना,  सिकन्दर नौटियाल, कैन्ट जेई,शशांक चौहान, मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *