देहरादूनः महंत इंद्रेश अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, नर्सों पर लगाए आरोप

देहरादून I देहरादून के श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक करनपुर निवासी परमवीर सिंह पार्टी करते हुए जल गया था। 60 प्रतिशत जली हुई हालात में उसे पहले कोरोनेशन और फिर बाद में इंद्रेश अस्पताल लाया गया था।

जहां शुक्रवार रात को परमवीर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में नर्सों ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच परमवीर ने खुद ही ऑक्सीजन हटा ली। इस कारण उसकी मृत्यु हो गई। अब अस्पताल प्रबंधन बिना पोस्टमार्टम परमवीर का शव को देने से इनकार कर रहा है। वहीं परिजन पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों की तरफ से एक व्यक्ति जिलाधिकारी के पास अनुमति लेने गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *