नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आज प्रेसवार्ता में अपने ऊपर लगे आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए पत्रकारो को बताया कि । 6सभासद उनकी छवि खराब करने के लिए उनके ऊपर बेकार के आरोप लगा रहे हैं।
बता दे पालिका के 6 सभासद जसवीर कौर, सरिता पंवार, पंकज खत्री, कुलदीप रोछेला, गीता कुमई, मनीषा खरोला आरती अग्रवाल, ने पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कम्पनी गार्डन और फिश एक्वेरियम में बिना अनुमति शुल्क बढ़ाये जाने और कम्पनी गॉर्डन में बोर्ड की अनुमति के बगैर फूड कोर्ट और वैक्स म्यूजियम निर्माण की बात कही है।
जिस पर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जब पालिका अध्यक्ष पद की शपथ ली थी उसी दिन सार्वजनिक मंच से कम्पनी गार्डन में स्थानीय लोगों की एन्ट्री निशुल्क कर दी थी।फिर उसमें भ्रष्टाचार होने का कोई सवाल ही नहीं उठता जहाँ तक फूड कोर्ट और फ़िश एक्वेरियम और वैक्स म्यूजियम की बात है ।तो जो सभासद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। 2008 में वो अध्यक्ष नही थे उस समय ओपी उनियाल पालिका के अध्यक्ष थे और ये बोर्ड में सभासद थी फूड कोर्ट औऱ वैक्स म्यूजियम के निर्माण भी उसी समय मे हुआ है औऱ उसका निर्माण इनकी सहमति से हुआ है 2008 कि प्रोसिडिंग में इनके सहमति पर हस्ताक्षर है।
प्रवेश शुल्क वृद्धि भी पुरानी बोर्ड के समय हुई हैं तब भी ये सभासद थी और शुल्क वृद्धि पर इनकी सहमति है।
फिर भी यदि ये सभासद ये समझते हैं कि भ्रष्टाचार हुआ है तो ये इस बात के साक्ष्य पेश करे।
अनुज गुप्ता ने कहा कि हाल ही में टैक्स कमेटी का गठन हुआ है जिसमे ये नहीं है।टैक्स कमेटी में जगह नहीं मिलने से छुब्ध होकर ये सभासद बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जल्द ही इनके विरुद्ध वे क़ानूनी कार्यवाही करेंगे।
उन्होंने बताया कि कम्पनी गार्डन और फिश एक्वेरियम का मुद्दा सीघ्र ही आगामी बोर्ड बैठक में लाया जाएगा जिससे दूध का दूध और पानीं का पानी हो जाएगा।
प्रेसवार्ता में सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत,जशोदा शर्मा ,नन्द लाल सोनकर,सुरेश थपलियाल मौजूद थे।
