पुलिस ने कोबरा गैंग के दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, तमंचे का भय दिखाकर करते थे चेन स्नेचिंग

देहरादून I देहरादून में तमंचे का भय दिखाकर चेन स्नेचिंग करने वाले कोबरा गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने इसका खुलासा किया। 

उन्होंने बताया कि इसी गैंग ने बसंत विहार क्षेत्रों में तमंचे का भय दिखाकर महिलाओं की चेन छीनी थी और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पर्स लूट भी की थी। इनके पास से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी मिली है।

साथ ही सोने की करीब 3,25,000 की 6 चेन, एक लेडीज पर्स, दो तमंचे और दो कारतूस मिले हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं इनके एक फरार साथी भी तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *