नई दिल्ली: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के को सशर्त कांसुलर एक्सेस पर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान जाधव को बिना रुकावट के राजनयिक पहुंच प्रदान करे। गुरुवार को ही पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को कांसुलर एक्सेस देने की बात कही थी। पाकिस्तान के प्रस्ताव पर भारत ने कहा है कि वह जाधव को प्रतिशोध एवं ‘धमकी के भय’ से मुक्त माहौल में ‘बिना किसी रुकावट के’ राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराए। फिलहाल भारत को पाकिस्तान के जवाब का इंतजार है।
दरअसल अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुंह की खाने के बाद मजबूर हुए पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा था कि कुलभूषण जाधव को कांसुलर एक्सेस दिया जाएगा। पाकिस्तान के इस प्रस्ताव पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के प्रस्ताव का आकलन कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान ने जाधव तक भारत की राजनयिक पहुंच के लिए प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा, ‘हम कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान को जवाब देंगे।’

