उत्तराखंड: तीन गुलदारों की एक साथ मौत, वन अधिकारियों में मचा हड़कंप

देहरादून I उत्तराखंड में आज तीन गुलदारों की एक साथ मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि तीनों गुलदार अलग-अगल रेंज में मृत पाए गए हैं, लेकिन इन मौतों से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला राजाजी
जानकारी के मुताबिक एक गुलदार की मौत कोटद्वार की लालढांग रेंज, दूसरी हरिद्वार की चिड़ियापुर और तीसरी रवासन रेंज में हुई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वन अधिकारियों को गुलदार को जहर देकर मारे जाने की आशंका है।

गुलदारों की मौत के बाद अब क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। बताया गया कि चार डॉक्टरों की टीम चिड़ियापुर में गुलदारों के शवों का पोस्टमार्टम करेगी। वन संरक्षक पीके पात्रो ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *