हरिद्वार : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म,  किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

धनौरी I एक सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार धनौरी क्षेत्र के एक गांव में बिहार की एक महिला ने मेरठ निवासी एक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की थी। महिला के पहले से तीन बच्चे हैं। दिहाड़ी पेशा यह लोग गांव में किराये के मकान में रहते हैं।

बृहस्पतिवार देर शाम किशोरी धनौरी पुलिस चौकी पहुंची और तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी मां गांव में ही काम करने गई हुई थी और वह घर पर अकेली थी। घर में अकेला देखकर उसके सौतेले बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी सौतेल बाप ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन डर के कारण वह चुप रही।
सौतेला बाप जान से मारने की धमकी देता था। धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत खत्री ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *