देहरादून,23,मई आज रात्री 8 बजे स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश में 72 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 244 हो गयी है।
बता दे दिन के दो बजे तक उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 कोरोना संक्रमित की पुष्टि की थी जो रात 8 बजे उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में 72 मरीजों की पुष्टि की जिसके बाद रात 8 बजे तक उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 244 हो गए है।

