जम्मू कश्मीर-370: खुश हुए सुपरस्टार रजनीकांत,मोदी-शाह की जोड़ी को बताया कृष्ण-अर्जु

नई दिल्ली।  जम्मू कश्मीर को लेकर हाल ही में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है और राज्य से अनुच्छेद 370 को हटा लिया गया है। सरकार के इस फैसले की देश में खासी तारीफ की जा रही है वहीं चंद लोग इसके विरोध में भी खड़े हैं। इस सबके बीच दक्षिण भारत सुपरस्टार रजनीकांत ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है।
रजनीकांत ने केंद्र सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि सरकार का ये साहसिक कदम है जिसके सकारात्मक परिणाम राज्य में देखने को मिलेगा। रजनीकांत केंद्र सरकार के इस फैसले से इतने खुश हैं कि उन्होंने कहा,’अमित शाह जी और मोदी जी कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी की तरह हैं’ 
रजनीकांत ने गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मिशन कश्मीर अभियान के लिए आपको हार्दिक बधाई। खासतौर से जब आपने संसद में भाषण दिया, जबरदस्त सर, जबरदस्त।’आपको सलाम।’
रजनीकांत चेन्नई में एक पुस्तक विमोचन समारोह में बोल रहे थे। इसी कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी थे उनका भी कहना था कि राज्य से जब आतंकवाद खत्म होगा तो राज्य विकास की नई इबारत लिखेगा और यहां के युवा वर्ग को रोजगार के नए-नए मौके मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *