श्रीनगर: हिरासत में चल रहे पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल को कश्मीर के श्रीनगर के सेंटौर होटल में एक अस्थायी हिरासत केंद्र में ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया, उन्हें रात के समय घर से होटल में स्थानांतरित कर दिया गया। मंगलवार रात को दिल्ली हवाई अड्डे पर इस्तांबुल जाने के लिए उड़ान भरने से रोके जाने के बाद फैसल को वापस श्रीनगर ले जाया गया जहां उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।
अधिकारियों ने बताया, ‘प्रारंभिक पूछताछ के दौरान फैसल ने कहा कि वह इस्तांबुल से लंदन के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट ले रहा था।’ जम्मू और कश्मीर के पूर्व नौकरशाह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद जम्मू और कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी की स्थापना की थी।

