आज़ादी के रंग में रंगी देवभूमि, बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को दे डाली सलाह

देहरादून I आज पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूम धाम से मनाया गया। सभी ने अपने-अपने तरीके से शहीदों को याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीँ बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को सलाह दे डाली। राजधानी  देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराकर देश पर जान देने वाले शहीदों को याद किया। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह साढ़े 10 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक परेड मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड से लगा नेपाल बॉर्डर भी सील रहा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, विकास नगर, चकराता के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकली गई। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *