राशिफल 17 August: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष- आज मित्रों और सगे सम्बंधियों के साथ आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्यजीवन में संवादिता रहेगी। दोस्तों के पीछे धनखर्च होगा उनके द्वारा लाभ भी होगा। इसके अलावा अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
वृषभ- इस राशि के लोगों को नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। इसके साथ ही पदोन्नति मिलेगी और मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे।  
मिथुन- आज शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा, इसके अलावा पेट के रोग सताएँगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखे। वहीं संतानों के साथ मतभेद होगा। विरोधियों से सचेत रहना आवश्यक है।
कर्क- आज मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बखेड़ा खड़ा होगा। दुर्घटना, आपरेशन का योग है। 
सिंह- पति पत्नी के बीच किन्हीं कारणों से मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी। कोर्ट- कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा।
कन्या- शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। 
तुला- आज प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन- मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा लेकिन उसमें ज्यादा न फंसे।
वृश्चिक- आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।
धनु- धनु राशि के लोगों के लिए  नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।
मकर- आज वाणी और व्यवहार में संयम रखने की जरूरत है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा में पूँजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आँख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभहोग। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।
कुंभ- शारीरिक मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।  घूमने- फिरने का कार्यक्रम बनेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।
मीन- आर्थिक आयोजन और पूँजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखने जरूरत है। एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा करीबी लोगों के साथ मतभेद खड़े होंगे। लालच वृत्ति आपको नुकसानी में न धकेले, इसका ध्यान रखें। जमानतगीरी या कोर्ट- कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *