नए भारत में भ्रष्‍टाचार पर कसी जा रही है नकेल, तीन तलाक जैसी कुरीति भी हुई खत्‍म: पीएम मोदी

पेरिस :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिले, जब उनका शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और फ्रांस की दोस्‍ती का जिक्र किया तो अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। पीएम मोदी ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ उठाए गए कदमों का जिक्र किया तो एक बार फिर यह बात दोहराई कि देश तेजी से बदल रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले पांच वर्षों में कई बड़े फैसले लिए हैं। इस क्रम में उन्‍होंने तीन तलाक, अनुच्‍छेद 370 का भी जिक्र कया किया। यहां जानें पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें :
  • भारत-फ्रांस दोस्‍ती के संदर्भ में पीएम मोदी ने कहा, ’21वीं सदी में हम INFRA की बात करते हैं। मैं IN+FRA कहना चाहूंगा, जिसका अर्थ भारत और फ्रांस की मित्रता से है।’
  • पीएम मोदी ने इस दौरान फ्रांस में भारतीय उत्‍सवों की लोकप्रियता का भी जिक्र किया और कहा, ‘मुझे बताया गया है कि गणेश महोत्‍सव पेरिस के सांस्‍कृतिक कैलेंडर का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा बन गया है। आज पेरिस मिनी इंडिया जैसा दिख रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि हम यहां भी कभी ‘गणपति बप्‍पा मोरया’ सुनेंगे।’
  • कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्‍छेद 370 के अहम प्रावधानों को हटाने के अपनी सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अपरोक्ष तरीके से निशाना साधा और कहा, ‘इस अस्‍थाई प्रावधान को हटाने में 70 साल लग गए।’
  • उन्‍होंने कहा, पिछले पांच सालों में हमने देश से अनेक कुरीतियों को रेड कार्ड दिखा दिया है। आज नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट, आतंकवाद पर जिस तरह लगाम कसी जा रही है, वैसा कभी नहीं हुआ। तीन तलाक जैसी अमानवीय कुरीति को भी खत्म कर दिया गया है।
  • नई सरकार बनते ही जल शक्ति के लिए एक नया मंत्रालय बनाया गया, जो पानी से संबंधित सारे विषयों को होलिस्टिकली देखेगा। गरीब किसानों और व्यापारियों को पेंशन की सुविधा मिले, इसका भी फैसला लिया गया
  • पूरी दुनिया में, एक तय समय में सबसे ज्यादा बैंक अकाउंट अगर किसी देश में खुले हैं, तो वो भारत है। पूरी दुनिया की अगर आज सबसे बड़ी हेल्थ एश्योरेंस स्कीम किसी देश में चल रही है, तो वो भारत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *