Facebook पर दो क्लिक से एक महीने के लिए किसी को भी करें ब्लॉक

नई दिल्ली। फेसबुक की फ्रेंड लिस्ट में ऐसे कई लोग होते हैं जो लगातार पोस्ट करते रहते हैं और कई बार हम उनकी पोस्ट से ऊब जाते हैं मगर उसे हमेशा के लिए अनफ्रेंड या ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप फेसबुक के स्नूज फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कंपनी ने हाल ही में जारी किया था। इसके इस्तेमाल से मात्र दो क्लिक से किसी भी यूजर को 30 दिन यानी एक महीने के लिए ब्लॉक किया जा सकता है।

पहला क्लिक : टाइम लाइन पर दिख रहे किसी भी यूजर को एक महीने के लिए ब्लॉक करना चाहते हैं तो उसकी पोस्ट में दाईं ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट दिखाई देंगे, उन पर क्लिक करें।

दूसरा क्लिक : इसके बाद स्क्रीन पर ‘स्नूज 30 डेज’ लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से उस यूजर की पोस्ट आपकी टाइम लाइन पर 30 दिन तक नहीं दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *