मसूरी,28,अगस्त,, जिलेमें चल रहे नशे के खिलाफ अभियान में मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं।
मसूरी पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही चेंकिग में 5,24,ग्राम स्मेक के साथ नशे के सौदागर को दबोचा।
मसूरी पुलिस ने देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के निकट चेंकिग के दौरान नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है
पुलिस ने आरोपी युवक रमेश थापा ऑफिसर कालोनी राजपुर देहरादून को गिरफ्तार कर उसके पास से 5,24,ग्राम स्मेक बरामद की है पुलिस के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से गिरोह बनाकर स्मैक की तस्करी कर रहा था।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मसूरी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मुहिम में पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह रावत मसूरी कोतवाली की निरीक्षक श्रीमती भावना केन्थुला एस, आई, नीरज कठैत, कांस्टेबल प्रदीप गिरी, विवेक राठी, भगवती पाठक शामिल रहे।
