मनमोहन सिंह के बयान पर निर्मला सीतारमण ने कहा-पूर्व PM ने कहा और मैंने सुन लिया

चेन्नई: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अर्थव्यवस्था वाले बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा,’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो भी कहा है उस पर मेरा कोई विचार नहीं है। उन्होंने कह दिया और मैंने सुन लिया।’

पत्रकारों ने जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘क्या डॉक्टर मनमोहन सिंह कह रहे हैं कि राजनीतिक प्रतिशोध में लिप्त होने के बजाए उन्हें चुप्पी साधे लोगों की सलाह लेनी चाहिए? क्या उन्होंने यही कहा है? ठीक है, धन्यवाद, मैं इस पर उनकी बात सुनूंगी। यही मेरा जवाब है।’

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की सुस्त आर्थिक व्यवस्था के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व पीएम ने कहा, ‘आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। बीते तिमाही की विकास दर 5 प्रतिशत रही है जो संकेत देते हैं कि देश की आर्थिक व्यवस्था में मंदी चल रही है। भारत में बहुत तेज गति से बढ़ने की क्षमता है लेकिन मोदी सरकार द्वारा सभी कुप्रबंधन इस मंदी का परिणाम है।’

इसके साथ ही मनमोहन सिंह ने कहा, ‘यह विशेष रूप से चिंताजनक है कि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 0.6 प्रतिशत से कम हो रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारी अर्थव्यवस्था अभी तक नोटबंदी जैसे ब्लंडर और जल्दबाजी में लागू किए गए जीएसटी से उबर नहीं पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *