नई दिल्ली I धारा 370 पर अपने ही घर में घिरा पाकिस्तानपाकिस्तानी नेता अल्ताफ ने इसे बताया भारत का अंदरूनी मामलाइमरान को कहा- दम है तो पीओके को पाकिस्तान में मिलाकर दिखाओ
दुनियाभर में अलग-थलग पड़ चुका पाकिस्तान अब अपने ही घर में घिरने लगा है. पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) ने प्रधानमंत्री इमरान खान की नीतियों को आइना दिखाया है. साथ ही MQM ने 370 को भारत का अंदरूनी मामला बताया है.
अल्ताफ मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक हैं और इन दिनों लंदन में रह रहे हैं. 370 के खात्मे के बाद जिस तरह से पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ एजेंडा चला रहा है उस पर अल्ताफ हुसैन ने नाराजगी जाहिर की है.
MQM नेता की बेबाकी हमेशा पाकिस्तान को चुभती रही है. यही वजह है कि पड़ोसी मुल्क ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और 1992 में उन्हें मुल्क छोड़ना पड़ा. तब से वो लंदन से ही पाकिस्तान में राजनीति रूप से पकड़ बनाए हुए हैं.
इमरान को खुला चैलेंज
अब अल्ताफ ने इमरान वो खुला चैलेंज किया है. अल्ताफ ने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि ये भारतीयों के जबरदस्त समर्थन के साथ भारत सरकार का फैसला था. अगर हिम्मत है तो पाकिस्तान भी पीओके को अपने में मिलाकर दिखाए.
इससे पहले अल्ताफ हुसैन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो भारत के समर्थन में गाना गाते नजर आ रहे थे. इस वीडियो में उन्होंने गाया, सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा. उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ.
बता दें कि अल्ताफ हुसैन पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ बयान दे चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र और दुनिया के लिए कैंसर बताया था. जिसके बाद लंदन में उनकी गिरफ्तारी हुई थी. हालांकि, बाद में माफी मांगने पर उन्हें रिहा कर दिया गया था.

