एम पी,जी,कालेज छात्र संघ चुनाव के नामंकन के लिए छात्र छात्रओं ने शक्ति प्रदर्शन कर मसूरी की माल से होते हुए किंक्रेग स्थित महाविद्यालय में नामंकन किया।
चुनाव में भागीदारी कर रहे छात्र छात्राओं की शक्ति प्रदर्शन रैली में इस बार महत्वपूर्ण यह रहा कि किसी भी छात्र छात्रओं के ग्रुप ने हमेशा की तरह इस बार पोस्टर और हेंड बिल का प्रयोग नही किया।
बता दे कि नगरपालिका अध्यक्ष औऱ महाविद्यालय मसूरी के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने एम, पी,जी,कालेज के प्राचार्य औऱ चुनाव अधिकारी को ये सख्त निर्देश दिए थे कि इस बार चुनाव में पोस्टर बैनर का प्रयोग नहीं होगा जो भी छात्र ग्रुप नियम के विरुद्ध जाएगा उसका नामंकन निरस्त कर दिया जाएगा।जिसको देखते हुए इस बार सभी छात्र ग्रुपो ने सादगी के साथ नामंकन के लिए शक्ति प्रदर्शन कर रैली निकाली।
इस बार एम,पी,जी,कालेज में चार ग्रुप चुनाव में बजागीदारी कर रहे हैं।जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मसूरी ।
जौनपुर ग्रुप , मसूरी छात्र संघ औऱ एन एस यू, आई ,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मसूरी से अध्यक्ष पद पर सुमित भंडारी,उपाध्यक्ष पद पर राखी रांगड़ विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के लिए अमित पँवार चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।वही दूसरी और एन एस यू,आई,नेअध्यक्ष पद पर प्रिन्स पँवार उपाध्यक्ष पद पर मेघना, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के लिए प्रदीप सिंह रावत ,सह सचिव सूरज कुमार कोषाध्यक्ष पद पर प्रभा को चुनाव मैदान में उतारा है।
एम, पी, जी,कालेज छात्र संघ चुनाव अधिकारी सुनील पँवार ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद है।
9 सितम्बर को सुबह से दोपहर तक मतदान की प्रतिक्रिया पूरी की जाएगी उसी दिन शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जायेंगे।
