गृहमंत्री अमित शाह से मिले कश्मीर के सरपंच, बोले- अनुच्छेद 370 हटने के बाद मिली नई दिशा

नई दिल्ली। गृहमंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल सरपंचों ने कहा कि एनडीए सरकार मे अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाकर राज्य को मुख्यधारा में जोड़ा है। सरपंचों ने कहा कि राज्य के विकास में मुख्यधारा की पार्टियों ने सिर्फ आम जनता को छला। कुछ लोगों ने अपनी शक्ति का बेजा इस्तेमाल करते हुए आम लोगों को सत्ता से दूर रखा। जिन योजनाओं को जमीन पर उतरना चाहिए था वो फाइलों में ही सिमट कर रह गई थीं। लेकिन अब राज्य की सूरत बदल रही है। 
अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू और लद्दाख में हालात पूरी तरह सामान्य है, इसके साथ ही कश्मीर घाटी के 92 पुलिस स्टेशन से पाबंदियों को हटा लिया गया है। जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि राज्य के विकास में धन की कमी कभी आड़े नहीं आएगी और इसके लिए स्थानीय लोगों को सहयोग लिया जाएगा। इस सिलसिले में मंगलवार को गृहमंत्रालय में अमित शाह ने राज्य के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *