राशिफल 8 September: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष- आज आपका दिन थकान, आलस्य और व्यग्रता से भरा रहेगा। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। जिससे आपका कार्य न बिगड़े नहीं तो नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखिएगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।
वृषभ- आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज किसी भी नए काम को शुरू ना करने की कोशिश करें। खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। 
मिथुन- आज के दिन आप मनोरंजन तथा आनंद- प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
कर्क- गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला होगा। परिवारजनों के साथ समय सुख पूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। 
सिंह- आज का दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य अच्छी तरह से संपन्न होगा। संतानों की और से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।
कन्या- आज के दिन समय आपके अनुकूल नहीं है, इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले ध्यान दें। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन रहेगी। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। 
तुला- आज के दिन भाग्यवृद्धि होने वाला है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है। 
धनु- आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। 
मकर- आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। 
कुंभ- इस समय मिलने वाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। 
मीन- आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *