देहरादून I भाजपा प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश महामंत्री व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सांगठनिक कार्यक्रमों और उनके क्रियान्वयन को लेकर विचार विमर्श होगा।
पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा होगी और नए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने को लेकर संपर्क जन जागरूकता अभियान की रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल, खजान दास, डॉ. कैबिनेट मंत्री मदन कौशि, राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत, सांसद अजय टमटा, राज्यमंत्री रेखा आर्य मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश भर में सभाएं, गोष्ठी और पत्रकार वार्ता के जरिये अनुच्छेद 370 के बारे में जागरूक करेंगे।

