बकौल भट्ट, समिति को हर हाल में 8 सितंबर तक जनपदों में जाकर बैठक करने और 19 सितंबर को सुबह तक पैनल सौंप देंगे। उसी दिन शाम को पंचायत चुनाव को लेकर गठित पांच सदस्यीय समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर जारी कर दी जाएगी। शनिवार प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई, जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक में समिति के संयोजक व राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सदस्य नरेश बंसल, नीरू देवी के अलावा प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, खजानदास, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, कुलदीप कुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और दायित्वधारी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने समितियों में शामिल सभी दायित्वधारियों को जनपदों में जाकर जिला व मंडल इकाइयों से समन्वय बताते हुए पैनल तैयार करने को कहा।
पंचायतों और बीडीसी का जिम्मा जिला संगठनों को सौंपा
पैनल तैयार करने को जनपद समितियां
उत्तरकाशी: ज्योति प्रसाद गैरोला, महावीर रांगड़, रविंद्र कटारिया।
टिहरी: कुसुम कंडवाल, रिपुदमन सिंह रावत, कृष्ण कुमार सिंघल।
चमोली: अतर सिंह तोमर, सीएम नौटियाल, रोशन लाल सेमवाल।
रुद्रप्रयाग: राजेंद्र अंथवाल, हयात सिंह माहरा, घनानंद घन्ना भाई।
पौड़ी: कैलाश पंत, विरेंद्र बिष्ट, अब्बल सिंह बिष्ट।
देहरादून: नरेश बंसल, राम किशन सिंह रावत, दीप्ति रावत।
पिथौरागढ़: राजेंद्र भंडारी, सुरेश परिहार, राजेश कुमार।
चंपावत: राजकुमारी गिरी, अशोक खत्री, अजय राजौर।
बागेश्वर: कैलाश शर्मा, शमशेर सिंह सत्याल, जितेंद्र रावत मोनी।
अल्मोड़ा: केदार जोशी, गजराज सिंह बिष्ट, रेनू अधिकारी।
ऊधमिसंह नगर: कुलदीप कुमार, प्रकाश हबोला, विनोद आर्य।
नैनीताल: आशीष गुप्ता, दान सिंह रावत व राजकुमार पुरोहित।
प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि जिस पंचायत निर्विरोध निर्वाचन होगा, उसे एक लाख का ईनाम दिया जाएगा। पार्टी ने बीडीसी और प्रधान के चुनाव का जिम्मा जिला संगठन को सौंपा है। ये चुनाव पार्टी के पक्ष में होंगे। कार्यकर्ता चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है। – अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

