विकासनगरः आसन बैराज के पास एक कार शक्ति नहर में समाई

विकासनगर I विकासनगर में आसन बैराज के पास एक कार शक्ति नहर में समा गई। घटना आज दोपहर बाद हुई। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वाहन में कितने लोग सवार थे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

बेकाबू पिकप खाई में गिरी, दो घायल 
वहीं मसूरी में टिहरी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 507 नैनबाग, बद्रीपुल के समीप सोमवार को सेब से लदा एक पिकप गहरी खाई में जा गिरा था। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नैनबाग पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस से देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज हाकम सिंह तोमर के मुताबिक हादसे में इमरान पुत्र अली मोहम्मद (22 वर्ष) और जगदीश लाल पुत्र कमलू लाल (23) निवासी ग्राम गैचवाण नैटवाड़ थाना मोरी, उत्तरकाशी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *